फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस उपाध्यक्ष ने किए करोड़ों की योजनाओं के उद्घाटन, शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला/रिकांगपिओ(किन्नौर)।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी शुक्रवार को 1 करोड़ 55 लाख की लागत से तैयार तालमपी संपर्क सड़क, 66 लाख से निर्मित पोवारी में साई संपर्क सड़क, पोवारी बाजार में 12 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बने मंदिर का उद्घाटन किया। 6 लाख 53 हजार से बने किमशु मंदिर, 5 लाख 83 हजार से निर्मित महिला मंडल भवन, 7 लाख 90 हजार से तैयार वर्षा शालिका, 24 लाख रुपये से बने दूनी से मोजनूदेन संपर्क सड़क, 12 लाख 50 हजार रुपये से निर्मित पंचायत घर कोठी का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

15 लाख की लागत से तैयार सराय भवन कोठी, 26 लाख से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी के बास्केटबाल कोर्ट, 5 लाख 50 हजार से निर्मित वर्षा शालिका व 16 लाख की लागत से बने सार्वजनिक शौचालय नजदीक क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ, 60 लाख की लागत से निर्मित कैंटीन और स्टोर रिकांगपिओ, राजकीय माध्यमिक पाठशाला शुद्धारंग के बास्केटबाल कोर्ट, महिला मंडल भवन रांग का उद्घाटन किया। उपाध्यक्ष ने 9 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सापनी संपर्क सड़क के उन्नयन, रोघी में 35 लाख से निर्मित होने वाला पंचायत घर रोघी, 8 लाख से बनने वाला मुख्य द्वार रोघी, 22 लाख की लागत से सिंचाई हेतु बिछने वाली पाइप लाइन रोघी और 1 करोड़ 10 लाख से निर्मित होने वाली एनजीओ मैसका भी शिलान्यास किया। जगत सिंह नेगी ने शुद्धारंग में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सरोज नेगी, महासचिव ललिता पंचारस और स्थानीय पंचायतों के जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें