फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन में मसली रहा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू।
विज्ञापन

वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धमवाड़ी में आयोजित छात्र वर्ग की अंडर-19 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता के समापन पर विधायक मोहन लाल ब्राकटा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया। सीनियर सेकेंडरी स्कूल वर्ग में वॉलीबाल में जांगला पहले और गौंसारी दूसरे स्थान पर रहे। कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चिड़गांव पहले व धमवाड़ी दूसरे स्थान पर रहे। खो-खो में तांगनू ने पहला, और पेखा ने दूसरा, बैडमिंटन में मसली ने पहला और पब्बर पब्लिक स्कूल चिड़गांव ने दूसरा स्थान झटका।
विज्ञापन

योग में सारिबासा पहले और जांगला दूसरे स्थान पर रहे। उच्च विद्यालय वर्ग के वॉलीबाल में आदर्श पब्लिक स्कूल चिड़गांव पहले और चिलाला दूसरे स्थान, कबड्डी में शिवालिक पब्लिक स्कूल चिड़गांव पहले, आदर्श पब्लिक स्कूल चिड़गांव दूसरे स्थान पर रहे। खो-खो में खरोट पहले और शिवालिक पब्लिक स्कूल चिड़गांव दूसरे, बैडमिंटन में शिवालिक पब्लिक स्कूल चिड़गांव पहले और खरोट दूसरे, योग में टोडसा ने पहला, चिलाला ने दूसरा स्थान झटका। इस दौरान जिला जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका, प्रबंधक सचिव जयपाल भाटिया, खंड समन्वयक सर्वदमन रावत, जिला खेल अधिकारी विजय धवन, खंड प्रभारी जय प्रकाश, खेल प्रभारी जगदेव, खेल प्रभारी राम लाल, खेल प्रभारी रविंदर थोमटा, खेल प्रभारी सतीश जगटा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें