रिकांगपिओ (किन्नौर)। अब इलाके के लोगों को रिकांगपियों में ही पंचकर्मा की सुविधा मिले जाएगी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने वीरवार को आयुर्वेदिक चिकित्सालय परिसर रिकांगपिओ में 35 लाख रुपये से निर्मित पंचकर्मा इकाई का उद्घाटन किया ।
उन्होंने कहा कि नवनिर्मित पंचकर्मा इकाई द्वारा पंचकर्मा पद्धति की विभिन्न प्रक्रिया जैसे स्वेदन (स्थानीय-स्वार्ड) विरेचन, वस्ति, शिरोधारा, तर्पण, कटि, जानु, शिरो एवं ग्रीवा द्वारा विभिन्न जीर्ण रोगों का इलाज जैसे, पक्षाघात, उच्चरक्तचाप, मोटापा, मानसिक रोग, जोड़ो के सभी प्रकार के रोग, अनिद्रा सन्धिवात, आम वात इत्यादि रोगों का उपचार किया जाएगा नेगी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत बीपीएल परिवारों का मुफ्त में किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पदम नेगी, उप मंडलाधिकारी नागरिक कल्पा डॉ. मेजर अवनिंद्र कुमार, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डा. दिवाकर वर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एमआर नेगी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम नेगी, कर्मचारी महासंघ किन्नौर अध्यक्ष ओपी नेगी, प्रधान ग्राम पंचायत शुद्धारंग वीणा नेगी और कोठी प्रधान शारदा नेगी भी उपस्थित थे ।