फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा : हाईस्कूल के चार और इंटर के 37 परिक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन हाईस्कूल के चार और इंटर के 37 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा कोविड-19 गाइड लाइन के अनुसार कराई गई। कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

गुरुवार को परीक्षा के दूसरे दिन पहली पाली में हाईस्कूल अरबी-फारसी की परीक्षा थी। जिसमें दो परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से एक परीक्षार्थी ने परीक्षा दी और एक परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहा। पहली पाली में ही इंटर संगीत गायन व वादन की परीक्षा में 27 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। सभी परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कोई भी परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं रहा। दूसरी पाली में हाईस्कूल की संगीत गायन व वादन की परीक्षा थी। जिसमें 39 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 36 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि, तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में हुई इंटर कृषि शस्य विज्ञान भाग-1 के प्रथम प्रश्न पत्र और भाग-दो के छठवें प्रश्नपत्र की परीक्षा में जिलेभर के परीक्षा केंद्रों पर 531 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 494 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि, 37 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों और वॉयस रिकार्डर की निगरानी में हुई। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए परीक्षा केंद्रों पर स्टाफ और परीक्षार्थियों को बगैर मास्क के परीक्षा केंद्रों में प्रवेश नहीं करने दिया। प्रत्येक कक्ष के बाहर हाथों को सैनिटाइज करने के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई थी। जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को भी कोई की परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करने हुए नहीं पकड़ा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें