रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में बुधवार को कोरोना संक्रमण के चार नए मामले सामने आए हैं। इसमें तीन मामले उप तहसील तकलेच के देवठी और एक मामला ननखड़ी तहसील के खड़ाहन क्षेत्र का है।
विज्ञापन
बुधवार को बीएमओ रामपुर के तहत 94 आरटीपीसीआर और 278 रेट टेस्ट हुए। इसमें तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई है। वहीं खनेरी अस्पताल में 19 आरटीपीसीआर और 5 रेट टेस्ट लिए गए थे। ननखड़ी में 60 रेपिड एंटीजन टेस्ट हुए हैं, जिसमें एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।