फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में उपायुक्त ने कपड़ा बैंक का किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर में उपायुक्त ने बुधवार को क्लॉथ बैंक का शुभारंभ किया। जिला प्रशासन की इस मुहिम से गरीब लोगों को कपड़ा बैंक से जरूरत के कपड़े मिल सकेंगे। इस मुहिम के लिए स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में उपयोग न होने वाले कपड़े दान कर रहे हैं। लोगों के इस रूझान से उम्मीद है कि रामपुर उपमंडल में गरीबों को जरूरत के कपड़े मिल सकेंगे। रामपुर में प्रशासन ने इसके लिए ‘हर तन पे हो कपड़ा’ अभियान के तहत क्लॉथ बैंक स्थापित किया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने स्थानीय प्रशासन की इस पहल की प्रशंसा की और क्षेत्र के प्रबुद्धजनों और संस्थाओं से जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की। कपड़ा बैंक को खोलने की सोच एसडीएम सुरेंद्र मोहन की है।
इसकी सूचना मिलते ही पहले दिन से ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग कपड़ा बैंक पहुंचे और उन्होंने अपने घरों में उपयोग में न होने वाले साफ कपड़ों को दान दिया। पहले दिन ही काफी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं और व्यापारियों ने यहां पर आकर कपड़े दान दिए। मिनी सचिवालय में कपड़ा बैंक खोला गया है, जिसे हाल ही में तैयार किया गया है।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त ने स्थानीय प्रशासन की इस पहल को खूब सराहा। उन्होंने कहा कि यह एसडीएम रामपुर की दूरगामी सोच है कि अब हर गरीब के तन पर साफ-सुथरा कपड़ा होगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पहले दिन लोगों में इसके लिए उत्साह है, निश्चित तौर से ये मुहिम रंग लाएगी। इस मौके पर एसडीएम सुरेंद्र मोहन, डीएसपी चंद्रशेखर कायथ, सर्वहितकारी व्यापार मंडल अध्यक्ष तन्मय शर्मा, विनय शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें