रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले में कोरोना कर्फ्यू का पालन करवाने के लिए पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है। इसको देखते हुए पुलिस बेवजह घूमने वालों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसके तहत एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है तो वहीं 170 लोगों के चालान काटे गए हैं। एसपी किन्नौर एसआर राणा ने रिकांगपिओ में प्रेसवार्ता के दौरान यह बात कही। डीसी शिमला ने कहा कि 7 मई से कोरोना कर्फ्यू लगने के बाद पुलिस ने भिन्न-भिन्न कोविड-19 नियमों को तोड़ने पर 170 व्यक्तियों का चालान किया है जबकि एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
कोविड नियमों के तहत मास्क पहनना जरूरी है। जिले में मास्क नहीं पहनने पर 145 व्यक्तियों के चालान किए गए हैं। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने पर 14 व्यक्तियों का चालान काटे गए हैं। वहीं वाहनों में कोविड-19 नियमों के तहत गाड़ी में 50 प्रतिशत से ज्यादा आदमी बैठने पर पाबंदी है। किन्नौर में इस कानून का उल्लंघन करने पर 8 व्यक्तियों के चालान किए गए हैं।
शादी, सामाजिक और धार्मिक समारोह में कोविड-19 के कानून का उल्लंघन करने पर तीन आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एसपी किन्नौर ने कहा है कि जिले में कोरोना संक्रमण बड़ी तेजी से फैल रहा है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर में मई से अभी तक 14 व्यक्तियों ने जान गंवाई है।