अस्पताल प्रशासन ने 53 दवाइयां मंगाने के लिए शासन को भेजा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। जिले में पड़ रही ठंड में खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। पिछले एक माह में खांसी के मरीज 2600 सिरप पी गए, जबकि एक हजार सिरप बच्चे भी पी गए हैं। अस्पताल प्रशासन ने दवाओं की बढ़ती खपत को देखते हुए 53 दवाओं की डिमांड शासन को भेजी है।
जिला अस्पताल में इस समय सबसे ज्यादा खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज आ रहे हैं। इसको लेकर अस्पताल प्रशासन भी अलर्ट हो गया हे। दिसंबर में जिला अस्पताल से मरीजों को 2600 खांसी के सिरप, दर्द की टेबलेट 64 हजार, बुखार की टेबलेट 60 हजार, दर्द के ट्यूब 1500, बच्चों कों खांसी के सिरप एक हजार की एक माह में खपत हो चुकी है।
मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर 53 दवाइयों के लिए शासन को डिमांड भेजी गई है, जो जल्द ही अस्पताल को उपलब्ध होने की संभावना है। सीएमएस डॉ. बीसी सक्सेना ने बताया कि अस्पताल में इस समय दवाइयां भरपूर हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पहले ही 53 दवाइयों की डिमांड शासन को भेज दी गई है।