किया प्रदर्शन, बोले- स्टेशन होने के बाद भी नहीं रुक रहीं ट्रेनें
संवाद न्यूज एजेंसी
केमरी। भारतीय किसान यूनियन भानु की मासिक पंचायत का आयोजन सोमवार को केमरी स्थित कार्यालय पर किया गया। किसानों ने केमरी में ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही केमरी में जगह जगह अलाव जलाने की भी मांग की।
संगठन के जिला महासचिव रईस अहमद ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि कस्बे में इतनी बड़ी आबादी होने के बाद भी केमरी रेलवे स्टेशन पर किसी भी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं होता। कस्बे के ज्यादातर लोग व्यापारी हैं, जिनका रोज बाहर आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में लोगों को जाने के लिए बिलासपुर स्टेशन या रामपुर स्टेशन जाना पड़ता है जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने केमरी स्टेशन से होकर गुजरने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों का कम से कम दो मिनट का ठहराव केमरी स्टेशन पर कराए जाने की मांग की।
नगर पंचायत से अलाव जलाने की व्यवस्था की मांग की। जिला प्रशासन से मांग की कि प्रशासन को जांच कराकर यह देखना चाहिए कि केमरी में कहां-कहां और कितनी लकड़ी नगर पंचायत की ओर से डाली जा रही है। पंचायत के बाद सभी किसान एकत्र होकर मिलक रामपुर तिराहे पर पहुंचे और मांगों पर प्रदर्शन किया।
पंचायत में मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद हसन,जमील अहमद, हजरत नूर, शाबान अख्तर,नासिर अली आदि दर्जनों किसान मौजूद रहे।