फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: एटीएम कार्ड बदलकर 32,500 रुपये की ठगी, मदद के बहाने युवकों ने किया फ्रॉड

Sat, 18 Apr 2026 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में एटीएम से रुपये निकालने में मदद के बहाने दो युवकों ने एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर 32,500 रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर ट्रांजैक्शन के मैसेज आने पर पीड़ित के होश उड़ गए। उसने तत्काल कार्ड ब्लॉक कराकर सिविल लाइंस कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र की ज्वालानगर कॉलोनी स्थित किटप्लाई रोड निवासी केदार ठाकुर ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बृहस्पतिवार को वह रुपये निकालने के लिए सिविल लाइंस स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पर पहुंचे। मशीन में कार्ड लगाने के बावजूद पैसे नहीं निकले।
इसी दौरान दो युवक वहां आए और मदद करने के बहाने उनका एटीएम कार्ड ले लिया। आरोप है कि उन्होंने चुपके से कार्ड बदल दिया और रुपये न निकलने की बात कहकर केदार को दूसरा एटीएम थमाते हुए घर भेज दिया।
विज्ञापन

केदार के अनुसार, इसके बाद आरोपियों ने उनके खाते से चार बार में रकम निकाली। पहले 7,500 रुपये, फिर दो बार में 20,000 रुपये और एक बार में 5,000 रुपये निकाले गए। इस तरह कुल 32,500 रुपये की ठगी कर ली गई।
मोबाइल पर पैसे निकलने के मैसेज आने पर केदार को जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने तुरंत कार्ड ब्लॉक कराया। पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिविल लाइंस कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें