नित्थर (कुल्लू)। सिविल अस्पताल निरमंड में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कोरोनाकाल में आयोजित इस शिविर में लोेगों ने रक्तदान कर पुण्य कमाया। शिविर में रक्तदान करने के बाद स्थानीय लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। बीएमओ निरमंड अनुपमा गुप्ता ने बताया कि शिविर में 32 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया गया।
सेवा ही संगठन भाग-2 के तहत बुधवार को सिविल अस्पताल निरमंड में विधायक किशोरी लाल सागर, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर और मंडल महामंत्री अशोक ठाकुर की उपस्थिति में भाजयुमो जिला जिलाध्यक्ष नवल नेगी ने रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की। जिलाध्यक्ष नवल नेगी, प्रदेश सह प्रवक्ता वेद ठाकुर और युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा की अगुवाई में शिविर में युवा मोर्चा के 25 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया ।