फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसीम बानो के जीवन पर फिल्म बनाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। भारतीय सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार और ब्यूटी क्वीन नसीम बानो के जीवन पर फिल्म बनेगी। वह नवाब सैय्यद रजा अली खां के दौर में दो साल से अधिक समय तक रामपुर में रही थीं। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां फिल्म की स्टोरी रिसर्च में पटकथा लेखिका उर्मी जुवेकर का सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

1935 से 1957 तक फिल्म में सक्रिय रहीं नसीम बानो लोकप्रिय अभिनेत्री सायरा बानो की मां और प्रसिद्ध अभिनेता दिलीप कुमार की सास थीं। उन्होंने पुकार, अनोखी अदा और शीश महल जैसी सुपरहिट फिल्मों में मुख्य किरदार अदा किया था। वह ब्यूटी क्वीन और भारतीय सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार थीं। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि 18 जून 2002 तक जीवित रहीं नसीम बानो नवाब सैय्यद रजा अली खां के दौर में दो साल से अधिक समय तक रामपुर में रही थीं। अब मशहूर पटकथा लेखिका उर्मी जुवेकर नसीम बानो की जिंदगी पर फिल्म की स्टोरी लिखने की तैयारी कर रही हैं। नसीम बानो पर बनने वाली फिल्म उनका किरदार अभिनेत्री चाहत खन्ना निभायेंगी। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां फिल्म की स्टोरी रिसर्च में पटकथा लेखिका उर्मी जुवेकर का सहयोग करेंगे। नसीम बानो द्वारा रामपुर में गुजारा गया समय यहीं पर फिल्माया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें