फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रकाश तिवारी बने एसडीएम सदर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने जिलेेेभर के उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों का तबादला कर दिया है। अब प्रेम प्रकाश तिवारी को उप जिलाधिकारी सदर बनाया गया है, जबकि यहां तैनात डॉ. राजेश कुमार ने उप जिलाधिकारी स्वार बनाया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के आदेशों के अनुरूप डिप्टी कलेक्टर राकेश कुमार गुप्ता को उप जिलाधिकारी बिलासपुर बनाया है। जबकि, यहां लंबे समय से तैनात उप जिलाधिकारी दुर्गा शंकर गुप्ता को डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय बनाया गया है। डिप्टी कलेक्टर विजय प्रताप को उप जिलाधिकारी शाहबाद बनाया गया है, जबकि यहां तैनात रहे घनश्याम त्रिपाठी को उप जिलाधिकारी टांडा बनाया गया है। डिप्टी कलेक्टर ज्योति गौतम को उप जिलाधिकारी मिलक बनाया है। मानसिंह पुंडीर को उप जिलाधिकारी टांडा से हटाकर डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय बनाया गया है। इसके अलावा जिलाधिकारी ने सभी तहसीलदारों को भी इधर से उधर कर दिया गया है। तहसीलदार सदर विमल कुमार शुक्ल को तहसीलदार टांडा बनाया गया है, जबकि स्वार के तहसीलदार को संजय सिंह को तहसील सदर भेज दिया गया है। राजीव मोहन सक्सेना को टांडा से शाहबाद, महेन्द्र बहादुर सिंह को शाहबाद से बिलासपुर, रणविजय सिंह को बिलासपुर से मिलक एवं अशोक कुमार को मिलक से स्वार का तहसीलदार बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें