रिकांगपिओ (किन्नौर)।
जिला किन्नौर के बागवान अब फल और सब्जी ऑनलाइन बेच सकते हैं। जिला मुख्यालय रिकांगपिओं में बागवानों और किसानों को इस बारे में जागरूक किया गया। वैजफ्रू संस्था के निदेशक अनिल चोपड़ा ने बताया कि बागवानों के लिए वैजफ्रू एप लांच किया गया है। इसके माध्यम से किसी भी समय, कहीं भी, किसी के साथ फल एवं सब्जी का थोक व्यापार भरोसे के साथ अपने मोबाइल से कर सकते हैं। इसके लिए किसानों, बागवानों को वैजफ्रू समुदाय से जुड़ना पड़ेगा।
किन्नौर जिले के बागवानो के लिए वैजफ्रू नाम का एंड्राइड एप लांच किया गया है। इसकी मदद से बागवान अपना अकाउंट बना कर उत्पाद की जानकारियां ऑनलाइन डाल सकेंगे। इस एप के माध्यम से देश और दुनिया के खरीदार सीधे बागवानों से जुड़ेंगे। अनिल चोपड़ा ने बताया के मौजूदा में सेब उत्पादन और विक्रय व्यवस्था में बागवानों के लिए सीमित मौके ही उपलब्ध होते हैं, जिसकी वजह से बागवान एक बहुत बड़ी अर्थव्यस्था का लाभ नहीं ले पाते। इस एप में वेरिफाइड बागवान और खरीदार ही शामिल किए जाएंगे। एप के माध्यम से बागवान से खरीदार सीधे संपर्क कर पाएंगे और दोनों आपस में विडियो कॉलिंग और चेट कर सकते हैं। बागवानों को बिचौलियों के आर्थिक शोषण से निजात मिलेगी। इस दौरान उपनिदेशक बागवानी विभाग जिला किन्नौर डॉ. हेमचंद शर्मा, किसान संचार निदेशक कमलजीत, अतिश्री जिंदल, प्रधान ग्राम पंचायत कल्पा प्रवीण नेगी, जिले के बागवान विरेंद्र नेगी, यशवंत नेगी, जिया लाल, चंद्रकीर्ति नेगी, रमेश चंद नेगी, एमआर नेगी, धर्म सिंह, नेत्र एसीएल नेगी, अग्रसेन नेगी, चंद्रमोहन नेगी, मनोज नेगी, तांजिन नेगी, मिडुल नेगी, चंद्रा नेगी और लता नेगी सहित अन्य मौजूद।