फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में 30 ने किया रक्तदान

विज्ञापन
रामपुर में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अमर उजाला स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदाता को प्रश? - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
रामपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने किया। शिविर में दोपहर तक 30 महादानियों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हर वर्ष की भांति इस बार भी गुरुवार एक अक्तूबर को विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने रक्तदाताओं को अमर उजाला की ओर से प्रशस्ति पत्र भी भेंट किए। जिलाधिकारी ने अमर उजाला की ओर से वर्ष में दो बार नियमित रूप से आयोजित किए जाने वाले रक्तदान शिविरों की सराहना की और शिविर में आए रक्तदाताओं की भी प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा कि रक्तदान से श्रेष्ठ कोई कार्य नहीं है, क्योंकि इससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना काल में रक्त और प्लाज्मा डोनर का महत्व भी जीवनदाता के समान ही है क्योंकि कोई भी कोविड पॉजिटिव व्यक्ति रिकवर होने के दो सप्ताह बाद प्लाज्मा डोनेट कर किसी कोरोना संक्रमित के उपचार में सहायता दे सकता है।
शिविर में कुल 30 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में नवीन कुमार गहलौत समेत कई लोग अखबार में प्रकाशित खबर के बाद रक्तदान के लिए पहुंचे। शिविर संचालन में डॉ. शमीम अहमद, मारुफ, फिरोज, श्रुति, जज्बी, प्रियंका और मोहसिन उल्लाह ने सहयोग किया। शिविर संचालन में वीर खालसा सेवा समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह, काशिफ खां, मदद एक आस समिति के प्रतीक शर्मा, विभोर अग्रवाल, प्रज्ञा, रेखा राजपूत, राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा के सुनील यादव, नरेंद्र कुमार, प्रेम राजपूत ने सहयोग किया। शिविर में मदद एक आस समिति, वीर खालसा सेवा समिति और राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा के सदस्यों ने रक्तदान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें