फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: शहजाद को पाकिस्तान भेजने के मामले में महिला समेत 3 रडार पर

Mon, 02 Jun 2025 01:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। जासूसी के मामले में मुरादाबाद से गिरफ्तार कस्बा निवासी शहजाद से एटीएस लगातार पूछताछ कर रही है। एटीएस को शक है कि उसे पाकिस्तान भेजने के पीछे एक महिला समेत तीन लोगों की भूमिका संदिग्ध है। इसके बाद अब तीनों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पाकिस्तान से जासूसी करने के शक में एटीएस ने पिछले दिनों कस्बे के आजादनगर निवासी शहजाद को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद फिलहाल वह एटीएस की रिमांड पर है। एटीएस लगातार उससे पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक एटीएस की पूछताछ में तीन लोगों द्वारा उसे पाकिस्तान भेजे जाने की बात सामने आई है, जिसमें एक महिला का नाम भी सामने आ रहा है।
एटीएस लगातार उसकी हर गतिविधि पर जांच पड़ताल कर रही है, ताकि देश विरोधी गतिविधियों में शामिल उसके पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जा सके। सूत्रों का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि शहजाद के संपर्क में रहे दो युवक और एक महिला की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। जांच एजेंसियों को शक है कि इन तीनों ने शहजाद की मदद से पाकिस्तान की यात्रा की थी। यह पहलू जांच को एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साजिश की ओर ले जा रहा है।
विज्ञापन

एटीएस शहजाद के बैंक खातों की भी बारीकी से जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि उसे कहां-कहां से आर्थिक मदद मिल रही थी। प्रारंभिक संकेतों से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि फंडिंग विदेश से की जा रही थी, जो संदिग्ध गतिविधियों के लिए इस्तेमाल हो सकती है। एटीएस उससे लगातार पूछताछ करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें