फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी समेत 260 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, सक्रिय मामले 1472 हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सोमवार को जिले में कोरोना संक्रमति मरीजों के 260 नए मामले सामने हैं। इन संक्रमितों में एसपी समेत कई अन्य पुलिस कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, जेल और सीआरपीएफ से संबंधित व्यक्ति शामिल हैं। अब जिले में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1472 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में 19 दिसंबर को इस लहर का पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। इसके बाद लगातार संक्रमितों के केस बढ़ रहे हैं। सोमवार को 260 संक्रमितों की पुष्टि की गई है। जबकि 84 संक्रमितों ने आइसोलेशन की अवधि पूरी कर ली है। सोमवार की रिपोर्ट के बाद जिले में इस लहर में अब तक 1636 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जबकि जिले में सक्रिय मामले 1472 रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें