फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में 22 रोगियों ने दी कोरोना को मात, 13 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले मे बुधवार को 22 रोगियों ने कोरोना को मात दी जबकि 13 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिले में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 2878 हो गई है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि बुधवार को 438 सैंपल लिए गए। इसमें से 4 मामले पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा बीते दिनों आईजीएमसी शिमला भेजे गए 267 सैंपल में शेष 33 सैंपलों की रिपोर्ट आ है। इसमें 9 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।
उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 194 है। जिले से बुधवार को 183 सैंपल जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजे गए, जिनकी रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमितों में 9 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं। इसमें कोठी से 5, सांगला से एक, रारंग से एक और निचार से 6 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें