फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतलुज किनारे जाने से बचें लोग, छोड़ा जा सकता है पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन के नाथपा डैम से कभी भी पानी छोड़ा जा सकता है। इसको लेकर परियोजना प्रबंधन ने जनमानस को नदी के किनारे नहीं जाने की सलाह दी है। क्षेत्र के लोगों को हूटर और जागरूकता वाहनों से भी इस संबंध में सूचित किया जा रहा है।
विज्ञापन

नाथपा झाकड़ी परियोजना प्रमुख आरसी नेगी ने बताया कि वर्तमान स्थिति को मद्देनजर रखते हुए नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन के नाथपा डैम से किसी भी समय पानी को सतलुज नदी में छोड़ा जा सकता है।
किसी भी स्थिति में जानमाल और सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की आशंका न रहे, इसको लेकर परियोजना प्रबंधन ने सभी लोगों से अपील की है कि वे सतलुज के किनारे टहलने न जाएं और पशुओं को भी न भेजें। इसके लिए स्टेशन से समय-समय पर ध्वनि हूटर (सायरन) बजाए जाएंगे।
विज्ञापन

लोगों को सूचित करने के लिए निगम ने विभिन्न इलाकों में सतलुज किनारे हूटर स्थापित किए हैं, जिससे लोगों को नदी किनारे न जाने का संदेश दिया जा रहा है। इसके अलावा वाहनों में लाउड स्पीकर के जरिये भी लोगों को नदी किनारे नहीं जाने का आह्वान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें