फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के ठेकेदार ने संविदा कर्मियों को नहीं किया भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। बिजली विभाग के ठेकेदार को संविदा कर्मियों को मानदेय का भुगतान न करना महंगा पड़ सकता है। इसको लेकर अधिशासी अभियंता ने मैसर्स एसके इलैक्ट्रिकल्स के प्रोपराइटर नरेश कुमार के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बिजली विभाग में काफी समय से स्टाफ की कमी है। ऐसे में विभाग आउटसोर्सिंग के जरिए स्टॉफ को रखकर कमी दूर कर रहा है। मुजफ्फरनगर की मैसर्स एसके इलैक्ट्रिकल्स को भी 24 वर्किंग गैंग व 24 एसएसओ की आपूर्ति के लिए विभाग से अनुबंध किया था। इसके तहत विभाग द्वारा भुगतान न होने की स्थिति में भी ठेकेदार द्वारा संविदा कर्मियों को मानदेय का भुगतान किया जाएगा। ईपीएफ और ईएसआई का भी नियमित रूप से समय से जमा किया जाएगा, लेकिन ठेकेदार में अनुबंध की शर्तों को उल्लंघन किया। संविदा कर्मियों को समय से अक्तूूबर 2018 से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इसको लेकर पिछले दिनों संविदा कर्मियों ने हंगामा भी किया था। साथ ही मानदेय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। शीघ्र मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई थी। इस पर विभाग की ओर से ठेकेदार को लिखा भी गया, लेकिन इसके बाद भी भुगतान नहीं किया गया। इस पर अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम सचिन कुमार ने मैसर्स एसके इलैक्ट्रिकल्स के प्रोपराइटर नरेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। कोतवाली के इंस्पेक्टर अनिल कुमार का कहना है कि तहरीर आई है। अधिकारियों के संज्ञान में मामले को लाया गया है। अधिकारियों का आदेश मिलने के बाद मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें