फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के मामले में टाप टेन में शामिल हुआ रामपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। विकास कार्यों की प्रगति में प्रदेश स्तर पर बेहतर 10 जनपदों में रामपुर भी शामिल हो गया है। डीएम ने इसके लिए अफसरों की पीठ थपथपाई है साथ ही विकास कार्यों में तेजी लाने के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विकास भवन के सभागार में शुक्रवार को हुई विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम ने महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि बिना पूर्व सूचना के वे मुख्यालय न छोड़े जिससे शासन स्तर से प्राप्त निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके। आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समय से निस्तारण न होना गम्भीर समस्या है अधिकारी इसे सर्वोंच्च प्राथमिकता दें। गन्ना किसानों के मूल्य भुगतान की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि माह के अन्त तक प्रत्येक दशा में समस्त किसानों का भुगतान हो जाना चाहिए। बताया कि जनपद के 38391 किसानों में से लगभग 86 प्रतिशत किसानों का 577 करोड़ के सापेक्ष 402 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत पात्रों के चयन एवं उन्हें धनराशि आबंटित करने के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता क्षम्य नहीं होगी । राशन वितरण सम्बन्धी के सम्बन्ध में उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा नगरीय क्षेत्रों में आधार फीडिंग की प्रगति ठीक नहीं है इसलिए जिला पूर्ति अधिकारी को नोटिस जारी करने तथा प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी नगर मजिस्ट्रेट ओमप्रकाश को लम्बित दुकानों के प्रस्ताव कराने के साथ ही बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले व्यक्ति या उनके परिवार में किसी भी सदस्य को गम्भीर रोगो के उपचार हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए आरोग्य निधि के अन्तर्गत स्वास्थ्य सुरक्षा कोष की शासन स्तर पर स्थापना की गयी है। इस अवसर पर सीडीओ मनोज कुमार, परियोजना निदेशक लक्ष्मण प्रसाद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें