गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा में सजा कीर्तन दरबार
रामपुर।
गुरु अंगद देव और गुरु तेग बहादुर साहिब के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा में सबद-कीर्तन हुआ। रागी जत्थों ने सबद- कीर्तन कर संगत को निहाल किया। अंतिम दिन श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ की समाप्ति भी हुई।
सिविल लाइंस स्थित गुरुद्वारे में संगत और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से सोमवार से बुधवार तक दिन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित हुए। बुधवार को सुबह 5 बजे से नितनेम का पाठ हुआ, इसके बाद सुखमनी सेवा सोसायटी की ओर से श्री सुखमनी साहिब का पाठ किया गया। श्री सुखमनी साहिब पाठ के बाद श्री अखंड साहिब पाठ की समाप्ति हुई। इसके बाद विशेष कीर्तन दरबार सजा, जो कि दोपहर दो बजे तक चला। जिसमें संगत को निहाल किया गया। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरता गया। गुरुद्वारा प्रधान दर्शन सिंह खुराना ने गुरु साहिबानों के प्रकाश उत्सव पर समस्त देशवासियों को बधाई दी। गुरु साहिबानों के इतिहास पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम समापन पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने संगत का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ओंकार सिंह, सुरेंद्र सिंह, हरमिंदर सिंह, राजपाल सिंह, इकबाल सिंह, अमरजीत सिंह, भूपेंदर सिंह, महेंद्र सिंह, राधेश्याम अरोड़ा, हरीश अरोड़ा, गुरजीत सिंह माटा, नरेंद्र पाल सिंह, ज्ञानी सेवा सिंह, विंदरपाल सिंह खुराना, जसमीत सिंह, रविन्द्र सिंह, मोहन अरोरा, सतपाल सिंह, गुरमीत सिंह, धनवंत सिंह, चरन मासी, सुरजीत कौर, रणजीत कौर, रविन्द्र कौर, गुरजीत कौर, मिथलेश आदि मौजूद रहे।