फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली के पर्व से पहले खुले आसमान के निचे दिन गुजारने को दर्जन भर परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू। सब कुछ जलकर राख हो गया। अब बचे हैं तो सिर्फ तन पर पहने कपड़े और आंखों में आंसू। दिवाली पर्व की तैयारियों में जुटे पुजारली गांव के लोगों पर वीरवार को कहर बरपा तीन घंटे में आधा पुजारली गांव जल गया। अब ये लोग खुले आसमान के नीचे दिन गुजारने के लिए मजबूर हो गए हैं। आग लगने की सूचना के बाद पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। अग्निकांड में करोड़ों को नुकसान हो गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक आग दोपहर बाद करीब सवा दो बजे एक घर सें शुरू हुई। धुआं देखकर लोग राहत एंव बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे। लेकिन लकड़ी के बने दर्जनों कमरे आग की चपेट में आने से नहीं बचाए जा सके। तीन गैस सिलेंडर के विस्फोट ने आग को अधिक फैला दिया। आग से सभी परिवारों का पूरा सामान जल गया। प्रभावित परिवारों के लोगों के पास केवल बदन के कपडे़ ही बचे हैं। आसपास के गांवों से लोग हौसला देने के लिए पहुंच रहे हैं। मेहनत की कमाई घर बनाने में खर्च कर चुके परिवार अपने आशियानों के जलते हुए बेबस देखते रहे।

तीन घंटे बाद पहुंचे दमकल वाहन
पुजारली गांव में आग करीब सवा दो बजे लगी। दमकल केंद्र रोहडू आग लगने की सूचना का समय सवा तीन बजे बता रहा है। पुजारली गांव के लोग दावा करे रहे हैं कि अढ़ाई बजे आग की सूचना दी गई। अग्निशमन का वाहन घटनास्थल पर करीब पांच बजे पहुंचा। उस समय तक कई घर जल चुके थे। उसके बाद सड़क से ऊपर की ओर आग तक पानी पहुंचने में फिर समय लग गया। दमकल केंद्र रोहडू के प्रभारी देविंद्र झौहटा का कहना है कि साढे तीन बजे सूचना के बाद रोहडू से दमकल टीम मौके पर रवाना हुई। मौके पर पहुंचने में करीब सवा घंटे का समय लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें