फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में डिप्टी सीएम, रात भर अटकी रही सांसें

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में डिप्टी सीएम, रात भर अटकी रही सांसें
विज्ञापन

रामपुर। शहर में उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने रात बिताई। लेकिन इस दौरान सरकारी अमले की सांसे अटकी रहीं। गेस्ट हाउस में अफसर देर रात तक डटे रहे। सुबह होते ही एक बार फिर अफसर यहां पहुंच गए, जहां पर एक बार फिर अफसरों से उपमुख्यमंत्री ने मुलाकात की। काफी देर तक यहां मंत्रणा हुई। कुछ देर के लिए वह प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री बलदेव औलख के आवास पर भी गए,जहां काफी देर तक मंत्रणा की गई।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री शुक्रवार से शहर में ही थे। वह यहां पर किसानों को कर्जमाफी का प्रमाण पत्र बांटने आए थे। किसानों की कर्जमाफी का प्रमाण पत्र बांटने के बाद वह शुक्रवार की रात में यहीं रुके। लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में रात बिताने के कार्यक्रम यूं तो पहले से ही था। इसलिए प्रशासन की ओर से माकूल इंतजाम किए गए थे। उपमुख्यमंत्री के रात में रुकने के कार्यक्रम की वजह से अफसरों की सांसे अटकी रहीं। देर रात तक उपमुख्यमंत्री के साथ अफसरों की मी टिंग चलती रही। इस दौरान जिला योजना समेत अन्य योजनाओं पर भी काम शुरू कर देने की बात कही गई। रात में ही पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के संग भी उप मुख्यमंत्री ने बातचाीत की। रात भर अफसर सुरक्षा के इंतजाम को लेकर सजग दिखे। गेस्ट हाउस से निकलकर वह सीधे तौर पर मुरादाबाद के मूंढापांडे हवाई पट्टी पर पहुंचे, जहां से वह सरकारी विमान से रवाना हो गए। उपमुख्यमंत्री की सकुशल रवानगी के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें