फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 रुपये में घर और 100 में दुकान का कचरा होगा साफ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। कूड़ा निस्तारण के लिए रामपुर नगर पालिका में निजी कंपनी ने अपना प्रस्ताव दिया है। कंपनी ने एक घर से पचास रुपये प्रतिमाह एवं दुकान से एक सौ रुपये प्रतिमाह लेने का प्रस्ताव दिया है। इसके बदले कंपनी की ओर से डोर टू डोर कूड़ा एकत्र किया जाएगा, जिसके बाद कूड़े का निस्तारण भी किया जाएगा। फिलहाल कंपनी ने ट्रायल प्रक्रिया शुरु कर दी है।
विज्ञापन

शहर में कूड़ा एक बड़ी समस्या है। हालांकि, नगर पालिका की ओर से घरों से कूड़ा तो एकत्र कराया जाता है, लेकिन कूड़े का निस्तारण नहीं कराया जाता है। ऐसे में कूड़ा शहर के ही टंचिंग ग्राउंड पर एकत्र करा दिया जाता है। बाद में शरारती तत्वों के द्वारा कूड़े में आग लगा दी जाती है, जिससे लोगों को परेशानियां होती हैं। ऐसे में एक निजी कंपनी की ओर से नगर पालिका को प्रस्ताव दिया है। इस प्रस्ताव में कहा गया है कि वह प्रत्येक घर से पचास रुपये प्रतिमाह और दुकानदारों से सौ रुपये प्रतिमाह वसूलेगी, जिसके बाद कंपनी के कर्मचारी घर घर जाकर कूड़ा एकत्र करेंगे। सूखे एवं गीले कूड़े को अलग अलग एकत्र किया जाएगा। इस कूड़े को टंचिंग ग्राउंड तक पहुंचाया जाएगा, जहां जैविक खाद आदि बनेगी। फिलहाल, कंपनी की ओर से ट्रायल शुरु कर दिया गया है। यदि प्रयोग सफल रहा तो नगर पालिका की ओर से यह काम कंपनी को दे दिया जाएगा। खाद एवं सफाई निरीक्षक सुरजीत सिंह ने बताया कि कंपनी की ओर से दिए गए प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। फिलहाल ट्रायल चल रहा है। यदि सफल हुआ तो संभवतया काम दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें