रामपुर। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की महिला शाखा ने सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में ग्रीनवुड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टॉपर और जनपद में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली वंशिका दीक्षित को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर संगठन की जिलाध्यक्ष डॉ. मोनिका शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी जीवन सर्वाधिक महत्वपूर्ण समय है। इस समय में बने संस्कार और सीखी हुई कलाएं हमारा भविष्य निर्धारित करती हैं। सुधा शर्मा ने कहा कि संस्कार जीवन की आधारशिला हैं। इनके बल पर हम समाज के सुयोग्य नागरिक बन सकते हैं तथा जीवन मे आनेवाली चुनौतियों का मुकाबला आसानी से कर सकते हैं। कार्यक्रम में अनीला जोशी, मीनाक्षी शर्मा,सुषमा पांडेय,नीरज दीक्षित,शिखा शर्मा,नेहा शर्मा,लक्ष्मी शर्मा,तनुज त्रिवेदी,दीपक शर्मा,आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता मुनीश चंद्र शर्मा ने की तथा संचालन शिखा शर्मा ने किया।