फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों व शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। भारतीय जनता पार्टी के सैनिक प्रकोष्ठ की ओर से जिला सहकारी बैंक सभागार में सैनिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व सैनिकों और शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी ने कहा कि भाजपा सैनिकों व उनके परिजनों का अभिनंदन करती है। सैनिक अपने परिवार को छोड़कर देश की सुरक्षा करते हैं। इस अवसर पर एक्स सर्विसमैन कोआर्डिनेशन कमेटी के जनरल सेक्रेटरी देवेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सैनिकों के परिजनों की प्रमुख समस्याओं से भी अवगत कराया। भाजपा उपाध्यक्ष राजीव मांगलिक ने सरकार की ओर से सैनिकों और उनके परिजनों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर देवकरन गंगवार, सुशील कुमार जोशी, अशोक सक्सेना, प्रमोद आहूजा, वीर सिंह, हरीश पांडे, तेजाल सिंह, हरपाल सिंह, मोहन लाल, झम्मन लाल, राजीव रोहेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें