रामपुर। भारतीय किसान यूनियन (असली) के कार्यकर्ता सदर तहसील के पास एकत्र हुए और पंचायत की। जिलाध्यक्ष उस्मान अली पाशा ने कहा सरकारों की गलत नीतियों की वजह से किसान दिन-प्रतिदिन कर्ज की दलदल में घुसता जा रहा है। राजनीतिक दल किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। कहा कि 10 जनवरी को रेल रोककर पंपलेट लिपटे गन्ना व अन्य कृषि उपज यात्रियों को बांटकर सरकार की पोल खोल आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद किसानों ने तहसील दिवस में 17 प्रस्तावों का एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें मौजूदा गन्ना सत्र में 31 दिसंबर तक का भुगतान, ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति आदि समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई। ज्ञापन पर मुशाहिद हुसैन, इरशाद अली, विनोद कुमार, नूर आलम, जुबेर पाशा, जुबेद खान, शाह जमान खान, खलील अहमद, मोहम्मद रईस आदि के नाम व हस्ताक्षर हैं।