फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिवेणी चीनी मिल के गेट पर भाकियू ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
दढ़ियाल (रामपुर)। त्रिवेणी चीनी मिल पर किसानों के गन्ना बकाये का भुगतान करने की मांग को लेकर भाकियू ने धरना दिया। इस दौरान किसानों की मिल के अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर 15 दिन अंदर भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को बड़ी संख्या में किसान भाकियूके बैनर तले स्थानीय त्रिवेणी चीनी मिल गेट के पर पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। किसानों की पंचायत को जिलाध्यक्ष हसीब अहमद ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी चीनी मिल पर किसानों का करीब 45 करोड़ रुपये बकाया है। कहा कि शुरू में मिल ने किसानों को सही समय पर भुगतान किया, लेकिन मिल बंद होने के बाद तीन माह से किसानों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान 14 दिन के अंदर करने का आदेश है। उन्होंनेचेताया कि मिल व जिला गन्नाप्रशासन अगले 15 दिन में भुगतानकराना सुनिश्चित करे। अन्यथा बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान उनसे वार्ता के लिए पहुंचे मिल के डीजीएम और सीनियर केन मैनेजर से तकरार भी हुई। बादमें मिल अधिकारियों द्वारा 15 दिन के अंदर दो करोड़ का भुगतान करने के आश्वासन पर किसान शांत हुए। अंत में किसानों ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन स्वार गन्ना समिति सचिव भूपेंद्र सिंह को सौंपा। इस मौके पर जिला महासचिव अमृतपाल सिंह ,जिला प्रभारी मोहम्मद तालिब , जिला संगठन मंत्री होरीलाल ,तहसील अध्यक्ष राशिद चौधरी ,पूरन सिंह चौहान ,चौधरी राजपाल सिंह ,साबिरअली ,गुरदीप सिंह ,जमशेद अली ,रामदास मौर्य ,हाजी बाबू ,मेहबूब हुसैन ,मतलूब हुसैन ,चौधरी अजीत सिंह ,वाहिद अली ,रियासत अली , श्रीपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें