फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की रैली को सफल बनाने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैइक सैदनगर, चमरौआ व नगर में हुई। जिसमें 21 जुलाई को शाहजहांपुर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को सफल बनाने की अपील की गई। सैदनगर मंडल प्रभारी अभय गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से हर बूथ से रैली में शामिल होने की अपील की। अधिक से अधिक लोगों को रैली तक पहुंचाने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर इसके लिए जागरूकता फैलाने व लोगों को जोड़ने के लिए कहा। इस दौरान ओमप्रकाश लोधी, संजय पाठक, राजकिशोर सैनी, कांता प्रसाद, महेंद्र सिंह, बुद्धसेन, लालता प्रसाद, मान सिंह, शंकर सिंह, निर्देश सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर मंडल की बैठक साजन मंडप में हुई। जिसमें प्रधानमंत्री की रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्तांओं के पहुंचने की अपील की। रैली में नगर मंडल से दस बस ले जाने का निर्णय हुआ, जिसका प्रभारी महेंद्र सक्सेना को बनाया गया है। बैठक में संजय चंद्रा, राजू सुमन, भगवत सरन, विवेक रूहेला, कपिल गुप्ता, प्रमोद आहूजा, रवींद्र गुप्ता, राजीव सक्सेना, मनीष कथूरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें