फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलूणा ने झटका महर्षि वाल्मीकि पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)।
विज्ञापन

विकास खंड आनी की पंचायत तलूणा ने महर्षि वाल्मीकि संपूर्ण स्वच्छता पुरस्कार योजना में जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। पंचायत ने जिला कुल्लू में स्वच्छता को लेकर लोहा मनवाया है। तलूणा पंचायत की युवा कर्मठ प्रधान दीपिका शर्मा ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज विभाग की ओर से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से पुरस्कार हासिल किया। पंचायतीराज मंत्री अनिल शर्मा की अध्यक्षता में यह पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन

पुरस्कार योजना में आनी खंड की दुर्गम पंचायत मुहान ने खंड स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। पंचायत के प्रधान मस्तराम को मुख्यमंत्री ने पुरस्कृत किया। पशु जन धन योजना में आनी खंड की पंचायत कुंगश और तलूणा ने संयुक्त रूप से खंड स्तर पर पहला स्थान झटका। कुंगश पंचायत के उप प्रधान हरीकृष्ण ठाकुर और तलूणा पंचायत की प्रधान दीपिका शर्मा ने पुरस्कार मिलने के बाद खुशी जताई। समारोह में पंचायतीराज विभाग की ओर से स्वच्छ भारत मिशन, पशु जन धन और मनरेगा पर आयोजित कार्यशाला में टकरासी व बुच्छैर पंचायत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पंचायत की प्रधान सुनीता देवी तथा आशा ठाकुर को मुख्यमंत्री ने पुरस्कृत किया। आनी खंड की इन पंचायतों को मिले पुरस्कारों से क्षेत्रवासी गदगद हैं। तलूणा पंचायत ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत महर्षि वाल्मीकि संपूर्ण स्वच्छता पुरस्कार में जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर प्रदेश भर में आनी ब्लॉक का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें