फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंगे क्षतिग्रस्त, दर्जनों सड़कें ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)।
विज्ञापन

भारी बरसात लोगों के लिए आफत बन रही है। ग्रामीण सड़कों में दर्जनों के हिसाब से डंगे क्षतिग्रस्त और भूस्खलन से जगह-जगह सड़कें बंद हो गई हैं। आनी विस क्षेत्र में लोनिवि को अभी तक करीब पांच करोड़ से अधिक का नुकसान हो चुका है। सड़कें बंद होने से बागवानों को अधिक परेशानी हो रही है। बागवानों को सेब मंडियों में पहुंचाना मुश्किल हो रहा है।
बारिश ज्यादा होने से खरीदार भी बाजार से पर्याप्त मात्रा में सेब नहीं उठा पा रहे हैं। ऐसे में बागवानों को उचित दाम नहीं मिल पा रहा है। कुल्लू-शिमला को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे-305 पिछले पांच दिनों से बंद चला है। ऐसे में लोगों को वाया मंडी होकर कुल्लू पहुंचना पड़ रहा है। दर्जनों ग्रामीण सड़कें बंद पड़ी हैं। रूणा-जुंडवा सड़क पर विशालकाय डंगा गिरा है। पनेई-जाबू सड़क की हालत दयनीय है। कई दिनों से इस सड़क पर बसें नहीं चल रही। पटारना, कुटवा सहित निरमंड की दर्जनों ग्रामीण सड़कें ठप पड़ी हैं। पंचायत समिति अध्यक्ष अंजना भारती ने लोनिवि से मांग उठाई है कि बंद सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर खोला जाए।
विज्ञापन


सड़कों पर फिसल रही बसें
अड्डा प्रभारी आनी टीसी वर्मा का कहना है कि ग्रामीण सड़कों की हालत ठीक नहीं है। ऐसे में बसें चलाना मुश्किल हो गया है। लोनिवि गड्ढों को पत्थरों के बजाय मिट्टी से भर रहा है। इससे बसें फिसल रही हैं। उन्होंने कहा कि लोनिवि सड़कों पर ठीक से सोलिंग करें।
विज्ञापन


बहाली का कार्य जारी
लोक निर्माण विभाग के निरमंड डिवीजन के एक्सईन राहुल सूद का कहना है कि भारी बरसात की वजह से पांच सब डिवीजन की सड़कों को पांच करोड़ से अधिक का नुकसान हो चुका है। उन्होंने कहा कि अवरुद्ध सड़कों की बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। मौसम साफ होते ही सड़कें दुरुस्त कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें