फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआईवी पॉजिटिव बताकर महिला डॉक्टर ने ऐंठ लिया 1.20 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। गर्भवती महिला को एचआईवी पॉजिटिव बताकर महिला डॉक्टर ने इलाज के नाम पर 1.20 लाख रुपये हड़प लिया। पीड़ित ने सीएमओ से मिलकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जिला मुरादाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी का कहना है कि उसकी पत्नी गर्भवती थी। डिलीवरी के समय उसे स्वार रोड स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। क्लीनिक की महिला डॉक्टर नेे मरीज के खून की जांच करने के बाद कहा कि वह एचआईवी पॉजिटिव है। हालांकि रिपोर्ट की कॉपी उसने मरीज या उसके तीमारदार को नहीं दी। इसके बाद महिला डॉक्टर ने डिलीवरी कराने के 1.20 लाख रुपये मांगे। उसने जैसे-तैसे रुपयों का इंतजाम कर डॉक्टर को दे दिया, जिसकी रसीद भी उसे नहीं दी गई। डिलीवरी के दौरान पुत्र का जन्म हुआ जब उसने दूसरे जगह अपनी पत्नी के खून की जांच कराई तो एचआईवी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इस पर जब वह महिला डॉक्टर के पास पहुंचा तो उसे डांटकर भगा दिया। इस मामले महिला के पति ने सीएमओ को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। एडिशनल सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि एक महिला डॉक्टर द्वारा पैसे लेने की शिकायत आई है। शिकायत की जांच कराई जाएगी। जांच में आरोप की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें