फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन करोड़ के घोटाले के आरोप में शुरू हुई जांच, रिकार्ड मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन करोड़ के घोटाले के आरोप में शुरू हुई जांच, रिकार्ड मांगा
विज्ञापन


रामपुर। लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई गई शाहबाद ढकिया रोड में तीन करोड़ रुपये का घोटाले के आरोपों को लेकर जांच शुरू हो गई है। इसके लिए कमिश्नर के आदेश पर गठित टीम ने लोविनि से रिकार्ड मांगा है।
विज्ञापन

दरअसल, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता का आरोप है कि ढकिया शाहबाद सड़क चौड़ीकरण में बड़े पैमाने पर घपला किया गया है। करीब तीन करोड़ रुपये के इस घोटाले में विभाग के बड़े बड़े अधिकारी भी शामिल हैं। इसको लेकर उन्होंने पिछले दिनों मंडलायुक्त से शिकायत की थी, जिस पर कमिश्नर ने डीएम को जांच के आदेश दिए थे। इस पर डीएम ने जांच कमेटी का गठन कर दिया, जिसमें ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अधिशासी अभियंता को अध्यक्ष, एसडीएम शाहबाद और सीओ मिलक को सदस्य बनाया है। इस पर अब कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। इसके लिए कमेटी ने पीडब्ल्यूडी से सड़क निर्माण संबंधी रिकार्ड मांगा है। आरईएस के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार गर्ग ने बताया कि अभी रिकार्ड मांगा गया है, ताकि जांच शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें