रामपुर। मौसम में ठंड बढ़ने के बाद भी जिले में डेंगू का कहर थम नहीं रहा है। ठंड के साथ डेंगू खत्म हो जाता था। मंगलवार और बुधवार को भी जिले में छह डेंगू मरीज सामने आए हैं। जिसके बाद जिले में अब तक कुल 187 डेंगू मरीज सामने आ चुके हैं।
सितंबर माह से जिले में डेंगू के मामले सामने आने शुरू हो गए थे। अक्तूबर माह में इन मामलों में काफी तेजी आई। अमूमन यह देखा जाता था कि मौसम ठंडा होने के बाद डेंगू के मच्छर मर जाते थे और डेंगू के मामले सामने आने बंद हो जाते थे लेकिन, इस बार मौसम ठंडा होने के बाद भी डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि में इनमें कुछ कमी जरुर आई है लेकिन, अभी लगातार डेंगू के नए मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को पांच और बुधवार को डेंगू का एक नया मामला सामने आया।
जिसके बाद जिले में डेंगू के कुल मामले 187 हो गए हैं। मलेरिया अधिकारी पंकज द्विवेदी ने बताया कि अब तक कुल सामने आए 187 डेंगू मरीजों में से 147 मरीज स्वस्थ हो गए हैं और 40 मरीज उपचाराधीन हैं।