फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावक बच्चों पर विषयों के चयन को लेकर दबाव न बनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। व्हॉइट हॉल पब्लिक स्कूल में कक्षा दस के छात्र तथा ग्यारह में प्रवेश लेने वाले छात्र- छात्राओं के लिए काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 100 बच्चे उपस्थित रहे। इस अवसर पर लगभग 50 अभिभावक गणों ने भी आयाजित कांउसलिंग का लाभ उठाया।
विज्ञापन

आई ड्रीम कैरियर की चीफ काउंसन्लर तूलिका कृष्णा ने अपने अनुभवों का साझा किया। उन्होंने सर्वप्रथम अभिभावकों को बताया कि आज की सबसे बड़ी समस्या है, बच्चों और माता-पिता के बीच संवाद का अभाव। माता पिता अपने बच्चों से उनके कैरियर या विषयों के चुनाव को लेकर बातचीत नहीं करते, जिससे बच्चों के अंदर भ्रम की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने कहा कि सिर्फ विज्ञान, गणित जैसे विषयों का चयन करने से भविष्य बेहतर नहीं बनता, बल्कि हर विषय में सफलता की अपार संभावनाएं हैं। बच्चों एवं उनके अभिभावक दोनों को बताया कि बिना किसी सामाजिक दबाव के विषय का चयन करना चाहिए। आयशा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। अंत में प्रधानाचार्या डॉ. बसंत गुप्ता ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन बज्मी जेहरा एवं गजाला मूसद ने किया। इस मौके पर अनिल सक्सेना, हिमांशु सक्सेना, शिप्रा अग्रवाल, एहतेशाम, कनिका अग्रवाल, जुरियाब असलम, नीता सक्सेना, अजीत सिंह, अंशु रूहेला, समरीन, गुल वदामा आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें