फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिलान्यास की पट्टिका तोड़ने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
विज्ञापन

कल्पा ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रिकांगपिओ में विस उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी की ओर से किन्नौर में किए गए विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास पट्टिकाओं को तोड़ने के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस तरह से शिलान्यास और उद्घाटन पट्टिकाओं को तोड़ना कानून का उल्लंघन करना है। इस घटना से क्षेत्र के लोगों को काफी रोष है। कहा कि एक सप्ताह के दौरान करीब पांच जगहों पर उद्घाटन और शिलान्यास की पट्टिकाएं तोड़ी गई हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कल्पा अध्यक्ष प्रीतम नेगी और महासचिव राज किशोर नेगी ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन इन लोगों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं करता है तो आने वाले समय में पार्टी कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। इस दौरान जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप नेगी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज नेगी, इंटक सचिव कुलवंत नेगी, महासचिव महिला कांग्रेस ललिता पंचारस सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें