फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के गोद लिए गांव की सड़क बदहाल, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नकवी के गोद लिए गांव की सड़क बदहाल
विज्ञापन

रामपुर।
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के गोद लिए गांव की सड़क बदहाल है। वर्षों से क्षतिग्रस्त सड़क की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। स्कूली बच्चों को आने जाने में दिक्कतें हो रही हैं। अफसरों से शिकायत की, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। अब ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से सड़क बनवाने की गुहार लगाई है।
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की हालत खस्ता है। टूटी सड़कों के बीच लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। बिलासपुर क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा बुजुर्ग से मलकी कमालपुर होते हुए ग्राम सरबरी धावनी चौराहे तक करीब छह किलोमीटर सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। यह हाल तब है, जब ग्राम रम्पुरा बुजुर्ग सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिया गांव है, जिसमें केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने गोद लिया था। इस मार्ग से ग्राम मलकी, मलकी कमालपुर, दलकी, सरदरपुर, भोलापुर, र्धंनी, भैरपुरा, केशगढ़ आदि गांव जुड़े हुए हैं। सड़क खराब होने की वजह से आएदिन हादसे होते रहते हैं। बाइक सवारों को चोटे लगती रहती हैं। स्कूल आने जाने वाले बच्चों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण ने सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग के अफसरों से संपर्क किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अफसरों ने फंड न होने की बात कहते हुए सड़क बनाने से इंकार कर दिया। ऐसे में अब ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सड़क बनवाने की गुहार लगाई है। इसको लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। पत्र पर याकूब खां, राकिब खां, मतलूब खां, नरेश कुमार गंगवार, संतोष गंगवार, शांति स्वरूप, पन्नालाल, वीरेन्द्र कुमार, जसवीर सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पर सड़क की कराएंगे मरम्मत
- हमें इस सड़क के बारे में जानकारी नहीं है। अब जानकारी में आया है तो दिखवाया जाएगा। यदि सड़क लोक निर्माण विभाग के स्वामित्व की होगी, तो जरूरी ठीक कराई जाएगी।
- संजय कुमार श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, रामपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें