फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व विधायक की फ्लोर मिल में बिजली चोरी पकड़ी, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व विधायक की फ्लोर मिल में बिजली चोरी पकड़ी
विज्ञापन

रामपुर/मिलक। बिलासपुर से भाजपा के विधायक रहे ज्वालाप्रसाद गंगवार की धनेली उत्तरी स्थित फ्लोर मिल पर विजिलेंस टीम ने छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ी है। उनकी पूरी मिल को बिना कनेक्शन के चलते पाया गया। विजिलेंस इंस्पेक्टर अंजना सिंह ने पूर्व विधायक के पुत्र हरीश कुमार गंगवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

योगी सरकार बिजली चोरी रोकने की कवायद में जुटी है। अफसरों को सख्ती से बिजली चोरी रोकने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार दोपहर को विजिलेंस टीम ने पूर्व विधायक ज्वालाप्रसाद गंगवार की मिलक के गांव धनेली उत्तरी में स्थित उनकी फ्लोर मिल पर छापेमारी की। फ्लोर मिल बिना कनेक्शन के ही चल रही थी। मिल को सिंचाई के लिए नलकूप कनेक्शन की आड़ में चलाया जा रहा था। यहां 39 हार्सपॉवर बिजली की चोरी हो रही थी। विजिलेंस इंस्पेक्टर अंजना सिंह ने बताया कि मिल में बिजली चोरी की शिकायत मिली थी, जिसके चलते छापेमारी की गई। शिकायत सही निकली। मिल मे 39 हार्सपॉवर बिजली का चोरी से उपभोग हो रहा था। बिजली चोरी इस तरह से की जा रही थी, ताकि किसी को पता न चले। नलकूप कनेक्शन की आड़ में विभाग को चूना लगाया जा रहा था। बताया कि हरीश कुमार गंगवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। छापेमारी की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें