फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की आजादी में सुभाष चन्द्र बोस का विशेष योगदान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में सुभाष चन्द्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान छात्रों को सुभाष चन्द्र बोस के जीवन के बारे में बताया। साथ ही देश की आजादी के लिए उनके प्रयासों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

स्कूल में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य भोपाल सिंह शास्त्री ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद माल्यार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि सुभाष चन्द्र बोस महान स्वतंत्रता सेनानी थी। देश की आजादी में उनका योगदान अहम था। उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन किया। इसी फौज के सुप्रीम कमांडर भी वही थे। आचार्य प्रेमपाल सिंह ने भी सुभाष चन्द्र बोस के जीवन के बारे में बताया। साथ ही छात्रों से उनके आदर्शों को आत्मसात करने की अपील की। इस मौके पर प्रेमप्रकाश, विजेन्द्र, प्रज्ञेश दूबे, कुमार संभव, इन्दू कपूर, प्रीति, अनीता, तृप्ति आदि उपस्थित रहे। नगर महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई गई। अध्यक्ष डॉ. शहनाज रहमान ने कहा कि आज का दिन राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। इस मौके पर बिलासों देवी, रूपमति देवी, अनीस जहां, डॉ. वहीदा, शुमायला, अनीता आदि उपस्थित रहीं। जन समर्थन दल के कार्यकर्ताओं ने सुभाष पार्क में सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई। मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद उन्हें याद किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार सक्सेना ने कहा कि देश की आजादी में उनका अहम योगदान था। उन्होंने जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की भी मांग की। इस मौके पर मुकेश प्रकाश सक्सेना, रवि सक्सेना, विनोद कुमार, सुनील कुमार, वेदप्रकाश सिंह, आकाश सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें