फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीडबैक के साथ कार्यशाला का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। लायंस क्लब उपकार की ओर से व्हाइट हॉल पब्लिक स्कूल में आयोजित की जा रही तीन दिवसीय कार्यशाला का बुधवार को फीडबैक सत्र के साथ समापन किया गया। इस दौरान शिक्षिक-शिक्षिकाओं से कार्यशाला के दौरान दी गई जानकारी के बारे में पूछा गया। कार्यशाला के अंतिम दिन शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ अभिभावक भी मौजूद रहे। वरिष्ठ प्रशिक्षक डॉ. रत्ना चौधरी ने बताया हमेशा अनुशासित मित्र के रूप में ही प्रस्तुति देनी चाहिए, जिससे सामने वाले के मष्तिष्क में कोई झिझक या सवाल न रहे। इसके बाद उन्होंने कार्यशाला में दिए गए टिप्स व सुझावों के बारे में शिक्षकों से फीडबैक लिया। इसके बाद सभी प्रशिक्षुओं को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। लायंस क्लब उपकार के रीजन चेयरमैन विकास सक्सेना ने व्हाइट हॉल पब्लिक स्कूल के प्रबंधन को कार्यशाला आयोजन कराने के लिए धन्यवाद दिया। स्कूल प्रधानाचार्य बसंत गुप्ता ने प्रशिक्षक डॉ. रत्ना चौधरी को धन्यवाद के साथ स्मृति चिह्न प्रदान किया। इस अवसर पर परितोष चांदीवाला, विकास सक्सेना, मोहित गुप्ता, हरीश डुडेजा, आशीष जिंदल, मयंक जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें