फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर में चोट लगने से हुई इकबाल की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। रामपुर-बरेली हाईवे पर जीरो प्वा इंट पर स्थित होटल दी रिवर साइड इन की छत से गिरे युवक की मौत सिर में चोट लगने से हुई थी। इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के थाना मुगलापुरा निवासी इकबाल (35) होटलों में कपड़े धोने का काम करता था। तीन-चार दिन पहले रिवर साइड इन होटल में कपड़े धोने वाला ठेकेदार ने उसे यहां बुलाया था। वह बुधवार रात को छत पर सो रहा था। रात में किसी समय वह छत से गिर गया था। सुबह जब लोगों ने होटल में शव पड़ा हुआ था तो सनसनी फैल गई थी।सूचना के बाद सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया गया था।बाद में परिवार के लोग भी आ गए थे।शव को देखकर परिवार के लोगों ने रोना पीटना शुरु कर दिया था। गुरुवार दोपहर को इकबाल के शव को पोस्टर्माटम कराने के बाद परिवार के हवाले कर दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुता बिक उसके सिर के पिछले हिस्से में चोट लगने से उसकी मौत हुई है। साथ ही उसकी टांग भी टूटी हुई थी। हालांकि इस मामले में इकबाल के परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है। पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें