दढ़ियाल (रामपुर)। शुक्रवार को कस्बे के गांधी इंटर कालेज में मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में रामपुर सहित संभल मुरादाबाद अमरोहा एवं बिजनौर के 106 छात्र पहलवानों ने अपने दाव- पेंच का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विजयी पहलवानों को राज्य स्तर के लिए चुना गया है।
कालेज परिसर में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित टांडा एसडीएम मान सिंह पुंडीर ने दो छात्र पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर मंडलीय खेल प्रभारी जीवन सिंह व राष्ट्रीय कोच धर्मदेव भाटी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता विभिन्न भार वर्गों में फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन आधारित कराई गयी। फ्री स्टाइल कुश्ती में चौदह वर्ष आयु वर्ग में मुरादाबाद के मोहम्मद जुबैर, रवि, सुमित, जतिन, मोहम्मद अयान अमरोहा के आशीष, अभिषेक, सम्भल के सुमित, नदीम और बिजनौर के दक्ष चौधरी विजेता बने। 17 वर्ष आयु वर्ग में बिजनौर के लक्की चाहत, संभल के घनेन्द्र, चंद्रभान अमरोहा का विकास और रामपुर का शहजाद विजेता बने। 19 वर्ष में मुरादाबाद के दीपक सलीम साहिल, जियाउर्रहमान, मोहम्मद शाहिद, बिजनौर के आयुष और श्यामदेव व अमरोहा के गुरवचन और बादल विजयी रहे। ग्रीको रोमन में 17 वर्ष आयु वर्ग में मुरादाबाद के मुजम्मिल, अरुण,शानेआलम, मोहम्मद, वसीम, शिवम, स्वर्णदीप और प्रीत कुमार एवं संभल के मनोज बिलाल विजेता बने। 19 वर्ष आयु वर्ग में मुरादाबाद के मोहम्मद मोईन, गुलशन सैनी, एशिवा पवार, हर्ष ढाका एवं अमरोहा के सुशील और जीतेश ने कुश्ती जीती। प्रतियोगिता के विजयी छात्र पहलवानों को कालेज प्रबंधक युवराज सिंह प्रधानाचार्य विधिराम और उप प्रधानाचार्य सुनील कुमार द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया । प्रतियोगिता का संचालन कालेज के व्यायाम शिक्षक मोहम्मद फहीम और अनुज कुमार वर्मा ने किया। रेफरी अकबर और रामौतार सिंह एवं स्कोरर शशिप्रकाश सिंह व प्रमोद कुमार रहे। कालेज शिक्षक जगपाल सिंह, सतवीर सिंह ,ओमप्रकाश सिंह, नत्थू सिंह का सहयोग रहा। प्रधानाचार्य विधिराम ने बताया कि विजेता छात्र पहलवानों का राज्य स्तर के लिए चयन किया गया है।