पिच्छी परिवर्तन समारोह मनाया
रामपुर। फूटा महल स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पिच्छी परिवर्तन समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसके साथ ही इस दौरान चतुर्मास निष्ठापन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
नगर स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में क्षुल्लक 105 विश्व धर्म सागर जीवन महाराज का चर्तुमास निष्ठापन और पिच्छी परिवर्तन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन अखिलेश जैन, डा. सुमेर चन्द्र जैन ने किया। इसके बाद प्रेमवती जैन ने भजन प्रस्तुत किया। भूषण जैन, महावीर प्रसाद जैन, दिनेश सेठी, कस्तूर चंद जैन, अजीत जैन, अशोक जैन ने अपने पिच्छी परिर्वनत समारोह और जैन समाज के संदेशों पर विचार रखे। अन्नू जैन, मंजू जैन, विनीता जैन, सुमन जैन को आहार व्यवस्था और विशेष सहयोग के लिये सम्मानित किया गया। इसके बाद चतुर्मास संयोजक नरेश जैन को सम्मान पत्र और शाला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नरेश जैन ने सभी का धन्यवाद किया। इसके बाद बोली कांग्रेस कार्यक्रम हुआ जिसमें पिच्छी की बोली महावीर प्रसाद जैन ने लीला और महाराज जी को पिच्छी भेंट की। महाराज द्वारा दिये गये नियमित कांग्रेस पालन करने के लिए कांग्रेस नियमित लिया। आरती की बोली अशोक जैन ने ली । अंत में अध्यक्ष दिनेश जैन खण्डेलवाल ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विशाल जैन ने किया। इस दौरान अजय सेठी, रमेश सेठी, आशीष, नितेश, संजय जैन, अनिल जैन, देवेन्द्र जैन, पंकज जैन, नवीन जैन, योगेश जैन, अशोक जैन, विजय जैन, अनिता जैन, पारूल, प्रीति, मीना, चंद्रप्रभा, प्रेमवती जैन, सीमा जैन, महेश जैन आदि मौजूद रहे।