फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन से बेकार हुई 70 करोड़ की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन से बेकार हुई 70 करोड़ की सड़क
विज्ञापन

रामपुर। जनता की सुविधा के लिए बनाई गई 70 करोड़ रुपये की रोड अवैध खनन से बेकार हो गई है। इसको लेकर स्वार टांडा विधायक अब्दुल्ला आजम खां ने अब मुख्यमंत्री से शिकायत की है। उन्होंने अवैध खनन पूरी तरह से बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा है कि स्वार टांडा बाजपुर मार्ग दो राज्यों को जोड़ता है। यह सड़क वर्षों से खराब थी। लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर थे। जनता के दुख दर्द को देखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से 50 किलोमीटर रोड का निर्माण कराया गया, जिस पर करीब 70 करोड़ रुपये की लागत आई है। लेकिन, हाल ही में कुछ हिस्ट्रीशीटर स्थानीय नेताओं के इशारे पर अवैध खनन कर रहे हैं। स्वार टांडा से दढिय़ाल होकर बाजपुर जाने वाले इस मार्ग से दिन रात ओवरलोड वाहन गुजरते हैं। मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, बुलंदशहर, हापुड़, गजरौला आदि तक के हजारों वाहन इस क्षेत्र से अवैध खनन कर ओवरलोड भरकर लेजाते हैं। मार्ग पर स्थित थाना टांडा, स्वार, अजीमनगर दढिय़ाल चौकी, सीकमपुर चौराहा, खौद और मसवासी चौकी अवैध खनन से वसूली के प्रमुख अड्डे बने हुए हैं, जहां दलाल रास्ते में कुर्सी डालकर घूस की वसूली करते हैं। यदि शीघ्र ही अवैध खनन नहीं रोका गया, तो दो दशक बीतने के बाद करोड़ों की लागत से बनी रोड पूरी तरह से बेकार हो जाएगी। काफी रोड खराब भी हो चुकी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से शीघ्र ही अवैध खनन रोकने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें