फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरस्कार पाकर खिले छात्राओं के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। साईं गर्ल्स पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर छात्राओं केे चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

कृष्णा विहार कालोनी स्थित स्कूल में हुए कार्यक्रम में प्रबंधक दिलीप सक्सेना ने कहा कि छात्राओं को शिक्षा के महत्व को समझना चाहिए। मेहनत और परिश्रम से शिक्षा हासिल कर छात्राएं आगे बढ़ें। स्कूल और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए बेटियों को समाज की शक्ति बताया। इस दौरान कक्षावार छात्राओं को पुरस्कृत किया गया, जिसके बाद पुरस्कार पाकर छात्राओं के चेहरे खिल गए। किड्स गार्डन जूनियर हाईस्कूल का भी वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। यहां भी बच्चों को पुरस्कार दिए गए। साथ ही शिक्षा के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य शिवांश सक्सेना, रश्मि सिंह, नोमान अली, मीनू गुप्ता इकरा, पूनम प्रजापति, ज्योति, महक आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें