रामपुर।गश्त पर जा रहे बाइक सवार सिपाही औँर होमगार्ड को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बुुुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।
सिविल लाइंस थानें में तैनात में सिपाही रवि शुक्ला और होमगार्ड रमेश दोनों बाइक से गुरुवार शाम को गश्त पर आगपुर जा रहे थे कि बाईपास पर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों लोग घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां उपचार चल रहा है।