रामपुर। शिया मस्जिद ज्वालानगर से बरामद होकर एक अलम का जुलूस इमामबाड़ा राजमाता फार्म पहुंचा। जिसकी मजलिस मौलाना रेहान हैदर रिजवी ने पढ़ी। जुलूस सीआरपीएफ रोड होता हुआ इमामबाड़ा पहुंचा, जिसकी निजामत अली अब्बास नौगांवी ने की। अजादारों ने गर्म कोयलों पर चलकर मातम किया। अंजुमने आरफी, अंजुमने हैदरी, अंजुमने हाशमी, अंजुमाने बाहरे अजा आदि अंजुमनों ने नोहाख्वानी की। इस दौरान इंतजामिया कमेटी में फिरोज हुसैन, सुहैल अब्बास, हसीन कौसर, शाहवेज नकवी, नजर अब्बास, मजहर अब्बास, शान नकवी, चांद नकवी, मुंतजिर मेहंदी, मोहम्मद उवैस, इजहार हुसैन, जफर हसन, फैजान, जिया अब्बास, इशान आदि शामिल रहे।