फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्र किसानों को कर्जमाफी योजना का लाभ दिए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन (असली) की मासिक पंचायत आंबेडकर पार्क में हुई। पंचायत में कर्जमाफी से लेकर बारिश से खराब हुई फसल मुआवजे आदि मुद्दों को उठाया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

पंचायत में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष परशुराम शर्मा ने कहा कि जिले में अभी भी तमाम पात्र किसान कर्जमाफी योजना के लाभ से वंचित हैं। जिला अध्यक्ष उस्मान अली पाशा ने कहा कि बारिश की वजह से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है, और बीमा कंपनी सर्वे भी नहीं कर रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की किसानों को प्रति एकड़ पचास हजार रुपये के हिसाब से मुआवजा दिया जाए। इसके बाद कार्यकर्ताओं कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बैंकों पर मनमानी का आरोप लगाने, फसल का मुआवजा दिए जाने आदि मांगों को रखा गया है। ज्ञापन पर मुन्ना मलिक, अमरपाल यादव, इरशाद अली पाशा, धर्मेंद्र सिंह, नूर आलम, युसूफ अली, खलील अहमद, फरजंद अली आदि के नाम और हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें