फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन आज, सुबह पौने आठ बजे के बाद बांधे भाई की कलाई पर राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रक्षाबंधन का पर्व रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। रक्षाबंधन पर अमृत या शुभ मुहूर्त में भाई की कलाई पर राखी बांधने का विशेष महत्व है। लिहाजा बहनें सुबह पौने आठ बजे के बाद ही भाई की कलाई पर राखी बांधे। दिन में राहु काल होने के कारण कुछ समय राखी न बांधे।
विज्ञापन

पंडित नवनीत शर्मा ने बताते हैं कि रक्षाबंधन पर अगर बहनें अमृत मुहूर्त में राखी बांधती हैं तो यह विशेष फल देने वाला होता है। इस मुहूर्त में राखी बांधने का लाभ भाई और उसके परिवार को अमृत जैसा प्राप्त होता है। किसी कारण वश इस मुहूर्त में राखी न बांध पाएं तो फिर शुभ मुहूर्त और चर मुहूर्त का चुनाव किया जाना चाहिए। इस रक्षा बंधन पर बहनें सुबह 7:43 बजे से रात 11: 03 मिनट तक राखी बांध सकती हैं लेकिन, रविवार को शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक राहुकाल लग रहा है। यह अशुभ काल माना जाता है। इसलिए इस समय बहनें राखी न बांधे। राहुकाल में राखी बांधने से राहु की अनिष्ट छाया बन सकती है। पंडित नवनीत शर्मा बताते हैं कि रक्षाबंधन पर पूर्णिमा तिथि शनिवार की शाम से रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे तक है।

बाजार हुए गुलजार, मिठाई-राखी से लेकर गिफ्ट की दुकानों तक पर भीड़
रामपुर। रक्षाबंधन पर्व को लेकर शनिवार को सुबह से लेकर देर रात तक बाजार गुलजार रहे। बाजारों में खासी भीड़ उमड़ी जो कि रविवार को भी दोपहर तक बरकरार रहेगी। बाजारों में मिठाई की दुकान से लेकर गिफ्ट और राखियों की दुकानों पर काफी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के पर्व को लेकर बहनों ने जहां भाई की पंसदीदा मिठाई और कलाई पर जंचने वाली राखी खरीदी तो भाइयों ने भी बहनों के लिए गिफ्ट खरीदे। किसी ने बहन के लिए महंगे सूट और साड़ी खरीदी तो किसी ने मोबाइल फोन से लेकर अन्य गिफ्ट आइटम खरीदे। जिसके चलते बाजारों में पूरे दिन भीड़ रही। मिठाई और राखी की दुकानों पर तो काफी देर तक इंतजार करने के बाद लोगों का नंबर आ सका। बाजारों में भीड़ के कारण जाम भी लग गया। शहर में मिस्टन गंज, सिविल लाइंस, ज्वालानगर समेत तमाम प्रमुख बाजारों में भीड़ के कारण शाम से रात तक जाम का सामना करना पड़ा।

तीन सौ से डेढ़ हजार रुपये किलो तक बिकी मिठाई
रामपुर। रक्षाबंधन के पर्व से पहले ही बाजारों में पैक्ड फूड आइटम के साथ ही मिठाई की भी खूब बिक्री हुई। पैक्ड फूड आइटम की रेंज सौ रुपये से लेकर करीब एक हजार रुपये की रेंज में अधिक रहे, हालांकि इससे अधिक पैक्ड फूड आइटम बाजार में उपलब्ध रहे लेकिन, इनकी बिक्री कम हुई। वहीं मिठाई भी तीन सौ रुपये प्रति किलो से लेकर डेढ़ हजार रुपये प्रति किलो तक बिकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें